Homeदेशअब एसआईआई ने अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी

अब एसआईआई ने अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी

नई दिल्ली /कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए महीनों से जारी कवायद अब रंग लाती दिख रही है। फाइजर के बाद अब सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपनी कोरोना वैक्सीन अपने  ‘कोविशील्ड’ (Covishield) वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। सीरम भारत में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी के दौरान चिकित्सा आवश्यकताओं और व्यापक स्तर पर जनता के हित का हवाला देते हुए यह मंजूरी दिये जोन का अनुरोध किया है। इससे पहले शनिवार को अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय दवा नियामक के समक्ष आवेदन किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments