Homeग्वालियर अंचलअब कांग्रेस वाली नोटंकी भाजपा में चालू आहे : मुन्ना का प्रधुम्न...

अब कांग्रेस वाली नोटंकी भाजपा में चालू आहे : मुन्ना का प्रधुम्न को लिखा प्रेमपत्र चर्चा में

ग्वालियर /ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में क्या आए अब कांग्रेस वाली नोटंकी भाजपा में भी दिखाई देने लगी है। ताजा मामला सिंधिया समर्थक प्रधुम्न सिंह जो की ग्वालियर के कोविड प्रभारी मंत्री भी हैं और एक अन्य  सिंधिया समर्थक उपचुनाव में हार का सामना कर चुके मुन्नालाल गोयल के बीच छिड़ी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर है। आश्चर्य की बात यह है कि यह लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है। इसका प्रमाण है वह पत्र जो मीडिया में चौतरफा वायरल हो रहा है। दरअसल यह तनातनी सड़कों पर तब आई जब कमलाराज में वेंटीलेटर के अभाव में मुन्नालाल समर्थक लाल सिंह कौशल की मौत हो गई  । वेंटीलेटर के अभाव में लाल सिंह कौशल की मौत से नाराज 16 ग्वालियर पूर्व से पूर्व विधायक सिंधिया समर्थक भाजपा नेता  मुन्नालाल गोयल  ने पत्र के माध्यम से पूरी भड़ास निकाल दी। इस पत्र में श्री गोयल ने प्रधुम्न सिंह को सीधे निशाने पर लेते हुए लिखा है की आपकी विधानसभा को सेनेटाइज करने का कार्य तो निगम के अधिकारी व कर्मचारी भी कर सकते है आपको ग्वालियर कोविड प्रभारी मंत्री सेनेटाइज करने के लिए नही बनाया गया है। आप इतने व्यस्त हैं की आपको कार्यकर्ताओं से चर्चा करने तक की फुर्सत नहीं है उल्लेखनीय है की अभी चार दिन पूर्व मुन्नालाल के भतीजे राहुल गोयल ने फेसबुक पर लिखा था जल्दी होगा परिवर्तन। उधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा भी पिछले दिनों प्रधुम्न सिंह की कारगुजारियों से नाराज होकर उनके बंगले के बाहर धरना दे चुके हैं तब प्रधुम्न सिंह उनके पैर छूते दिखाई दिए थे । अब मुन्नालाल गोयल ने जहां बेहद नाराजगी व्यक्त की है वहीं कोविडकाल में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर कैसे हों इसके लिए तमाम सुझाव भी पत्र में दिए हैं। महत्वपूर्ण यह है की भाजपा संगठन इस बुरे दौर में दो नेताओं के बीच चल रही खींचातानी व लगातार लचर होती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर क्या एक्शन लेता है। फिलहाल तो यह घटनाक्रम भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments