Homeखेलअब क्रिकेट के सबसे बड़े अम्पायर के सनसनीखेज ख़ुलासे से इंग्लैंड की...

अब क्रिकेट के सबसे बड़े अम्पायर के सनसनीखेज ख़ुलासे से इंग्लैंड की जीत पर उठे सवाल

वर्ल्डकप फाइनल 2019 भले ही इंग्लैंड ने जीत लिया हो, लेकिन इसपर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. रविवार को जो फाइनल हुआ, उसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और न्यूजीलैंड की हार हुई. कई दिग्गजों ने बाउंड्री के आधार पर मैच का नतीजा आने पर सवाल किया. अब इसमें ICC के सर्वश्रेष्ठ अंपायर रह चुके साइमन टफेल का भी नाम जुड़ गया है. उनका मानना है कि जिस ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को 6 रन मिले थे, वो सिर्फ 5 ही रन होने चाहिए थे.

न्यूजीलैंड के अखबार ‘द एज’ से बात करते हुए साइमन टफेल ने कहा कि नियमों के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर अंपायरों से चूक हुई है, क्योंकि जहां पर इंग्लैंड को 6 रन दिए गए वहां पर उन्हें सिर्फ पांच रन दिए जाने चाहिए थे. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि सीधे तौर पर इस फैसले के लिए अंपायरों को ही जिम्मेदार ठहरा देना बिल्कुल गलत होगा.

साइमन टफेल ने कहा कि उस वक्त जो मोड़ था वो काफी नाजुक था, ऐसे में अंपायरों का ध्यान बल्लेबाज कहां दौड़ रहा वहां नहीं, बल्कि गेंद कहां से उठ रही है- वहां पर था. हालांकि टीवी रिप्ले में बल्लेबाजों की दौड़ पर ध्यान गया.

आपको बता दें कि साइमन टफेल की गिनती क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े अंपायरों में से होती रही है. हालांकि, अब वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग नहीं करते हैं. लेकिन ICC की उस कमेटी का हिस्सा है जो क्रिकेट के नियम बनाती है. साइमन टफेल पांच बार ICC के अंपायर ऑफ द ईयर बन चुके हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments