Homeविदेशअब चीन ने कोरोना की दवा तैयार करने का किया दावा...

अब चीन ने कोरोना की दवा तैयार करने का किया दावा इम्युनिटी बढ़ाने के साथ वायरस का करेगी खात्मा

कोरोना वायरस की वैक्सीन की खोज के बीच चीन के वैज्ञानिकों ने एक नया दावा किया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन की लैब में ऐसी दवा बनाई जा रही है जो कोरोना को रोकने में कारगर साबित होगी. इस दवा का परीक्षण चीन के प्रतिष्ठित पेकिंग विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किया जा रहा है. शोधकर्ताओं का कहना है कि यह दवा ना सिर्फ संक्रमित मरीजों को जल्दी ठीक कर सकती है बल्कि वायरस से लड़ने के लिए शॉर्ट-टर्म इम्युनिटी भी विकसित कर सकती है. 

यूनिवर्सिटी एडवांस्ड इनोवेशन सेंटर फॉर जीनोमिक्स के निदेशक सुनीनी झी ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि यह दवा पशुओं पर किए परीक्षण में सफल रही है. झी ने कहा, ‘जब हमने संक्रमित चूहों में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी इंजेक्ट किया, तो पांच दिनों के बाद वायरल लोड 2500 गुना तेजी से कम हो गया. इसका मतलब है कि इस संभावित दवा में इलाज करने की क्षमता है.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments