डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर न तो रैली निकलेगी और न ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।
कोचिंग संस्थान रहेंगे बन्द,धारा 144 का सख़्ती से कराया जाएगा पालन
2और 10 अप्रैल को भारत बंद के बाद अब पुलिस प्रशासन के लिए 14और 18अप्रैल की तारीखें सिरदर्द बन गयी हैं, जिला प्रशासन को डर है कि 14अप्रैल को अम्बेडकर जयन्ती ओर उसके बाद 18 अप्रैल को परशुराम प्राकटय दिवस पर शक्तिप्रदर्शन जैसी स्थिति न बन जाये, यही वजह है कि प्रशासन ने इन तारीखों पर किसी भी विवाद को टालने के लिये कड़ा रुख़ अख्तियार कर लिया है। इसी के चलते अब14 तारीख को अम्बेडकरवादियों को केवल माल्यार्पण की अनुमति दी गई है किसी भी प्रकार की रैली प्रदर्शन सभा आदि की छूट नहीं होगी, इसी प्रकार शहर की सभी कोचिंग भी इस दिन बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर न तो रैली निकलेगी और न ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। प्रतिमा स्थल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहेगा। अंबेडकर पार्क में कड़ी सुरक्षा के बीच माल्यार्पण करने वालों को दो- तीन की संख्या में ही प्रवेश दिया जायेगा और माला पहनाने के बाद तुरंत बाहर कर दिया जायेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।
अंबेडकर जयंती शनिवार को है, लेकिन पुलिस ने अभी से अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। मुख्य चैराहों से लेकर भीड भरे बाजारों व गलियों में चैकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। शहरवासियों में 10 अप्रैल के बाद अब 14 अप्रैल को लेकर दशहत बनी हुई है। अबेडकर जयंती पर पुलिस अलर्ट रहेगी और अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ अर्द्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जायेगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी कोचिंग सेंटरों को भी 14 अप्रैल को बंद करने का फैसला लिया है, क्योंकि स्कूल व कॉलेज शासकीय छुटटी होने के कारण बंद रहेंगे।