Homeप्रमुख खबरेंअब बेहतर है एम्स में भर्ती तोमर का स्वास्थ्य , पुत्र देवेंद्र...

अब बेहतर है एम्स में भर्ती तोमर का स्वास्थ्य , पुत्र देवेंद्र ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर का स्वास्थ्य अब बेहतर बताया गया है , उन्हें आज घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद  इलाज के लिए एम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच और प्राथमिक चिकित्सा के लिए श्री तोमर को भर्ती कर लिया।

जानकारी के मुताबिक वे वायरल से पीढित हैं जिसके चलते उन्हें परेशानी हुई। देर शाम श्री तोमर के पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शोशल मिडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य है घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने उन्हें वायरल इंफेक्शन बताया है। दो से तीन दिन के बाद वे फिर जनमानस के बीच होंगे।

उधर दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधि-मण्डल के साथ चुनाव आयोग में निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीधे एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती तोमर से उनका हाल जाना। उन्होंने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments