Homeग्वालियर अंचलअब भाजपा के एक और पूर्व जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री से...

अब भाजपा के एक और पूर्व जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा मुख्यमंत्री से कहा रेमडिसिविर इंजेक्शनों की कमी नहीं है उसकी काला बाज़ारी से मरीजों की जा रही है हत्या आप चाहो तो मुझे जेल भेज दो

रेमेडिसिवर इंजेक्शन न मिलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के ग्वालियर कोविड प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के सरकारी बंगले के बाहर आधी रात को किये गए हंगामे के बाद अब भाजपा के एक और पूर्व अध्यक्ष व जनसंघ के समय के पुराने नेता राज चड्डा ने  अपनी फेसबुक पेज पर सीधे मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करके एकबार पुनः यह संकेत दे दिया है की भाजपा के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

सबसे पहले पाठकों के लिए यह जान लेना जरूरी है की राज चड्डा ने आखिर अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री को उल्लेखित करते हुए क्या कहा। उन्होंने लिखा है
“सांची कहौं”
मुख्यमंत्री जी! आपसे कह रहा हूँ-
कमलाराजा अस्पताल में एक प्रसूता को प्रवेश न मिलने पर उसके जुड़वां बच्चे गिर कर मर गए थे।
इस व्यवस्था को दुत्कारने पर मुझे मां समान मेरी पार्टी से नोटिस की धौंस दी गयी थी।
आज खुल कर कह रहा हूँ,
” रेमडिसिविर इंजेक्शनों की कमी नहीं है। उसकी काला बाज़ारी से मरीजों की हत्या की जा रही है!वे ही दोषी हैं जिन पर चोर बाज़ारी रोकने की ज़िम्मेदारी है।”
आप चाहो तो ऐसा कहने पर मुझे जेल भेज दो!”
निःसन्देह पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का सीधे मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से टारगेट करना वो भी किसी अव्यस्था को लेकर यह बहुत ही गम्भीर मामला है। वह भी ऐसे वक़्त जब सम्बंधित विषय पर पूरा समाज न केवल अंगुली उठा रहा है बल्कि कई लोगों की मौत की खबरें भी लगातार आ रही हैं।
पार्टी के लिए यह विषय अब इस कारण भी और गम्भीर होता जा रहा है क्योंकि पार्टी के भीतर से ही आरोप प्रत्यारोप सहित अव्यस्था पर बयानबाजी व हंगामा किया जा रहा है। इस विषय पर पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा से लेकर जयसिंह कुशवाह और तमाम नेता पहले ही मीडिया के सामने अपना मुंह खोल चुके हैं। एक अन्य पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने तो कोविड प्रभारी मंत्री के बंगले के बाहण केवल धरना दे दिया बल्कि साफ शब्दों में रेमेडिसिवर इंजेक्शन की अव्यस्थाओं के लिए उन्हें दोषी करार दे दिया था। अब एक अन्य पूर्व अध्यक्ष के मोर्चा खोलने के बाद चर्चाओं का बाजार सरगर्म हो चला है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments