Homeप्रमुख खबरेंअब सदस्यता अभियान में जुटी भाजपा,बृहद बैठक मंगलवार को

अब सदस्यता अभियान में जुटी भाजपा,बृहद बैठक मंगलवार को

 

ग्वालियर। हमारे नेतृत्व ने भारत के नवनिर्माण का जो संकल्प लिया है, उसके लिए कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया को निरंतर चलाना होगा। कार्यकर्ता निर्माण के लिए हमारी प्रक्रिया यह है कि पहले हम पार्टी के सदस्य बनाते हैं और उन सदस्यों में से ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का निर्माण करते हैं। सदस्यता अभियान ही श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के निर्माण का मूल है। हमें अभियान के माध्यम से दूरस्थ, तटस्थ और निकटस्थ सभी लोगों तक पहुंचकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी से जोडऩे का काम करना है। उक्त बात आज भाजपा ग्वालियर के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने सदस्यता अभियान संगठन पर्व को लेकर आयोजित बैठक में कही।

इस बैठक में जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर कल २५ जून को दोपहर ३ बजे कैंसर हॉस्पिटल स्थित सभागार में जिले की वृहद बैठक आयोजित होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्वालियर संभाग के प्रभारी बंशीलाल गुर्जर और संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ  उपस्थित रहेंगे।  इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला सदस्यता प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सदस्यता प्रभारी, सहप्रभारी, मोर्चों के जिला व प्रदेश पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के जिला संयोजक, प्रदेश सहसंयोजक, पूर्व विधायक, , सभापति,  आपेक्षित हैं।

आज आहुत हुई बैठक में जिला प्रभारी अशोक जादौन, , मंडलअध्यक्षगण रमेश सेन, महेंद्र सिंह सोलंकी, तिलकराज बैरी, रामप्रकाश परमार, रामनिवास तोमर, जयंत शर्मा, उमेश भदौरिया उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments