HomeBreakingGood news : मानसून की मध्यप्रदेश में दस्तक कई जिलों में बरसात...

Good news : मानसून की मध्यप्रदेश में दस्तक कई जिलों में बरसात और काली घटाओं का डेरा

भोपाल। लम्बे इंतजार के बाद अंतत: मानसून के बादल मध्यप्रदेश के आसमान पर आ ही गए। मध्यप्रदेश के 3 जिलों मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में सुबह से बारिश शुरू हो गई है। बता दें कि इस बार मानसून 10 दिन देरी से आया है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक  इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। भोपाल में अगले एक से दो दिन तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में बारिश हो रही है। शाम तक बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को अनुकूल परिस्थितियां मिलने से यह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह अरब सागर ब्रांच से मध्य भाग कोंकण, दक्षिणी गुजरात होता हुआ मध्यप्रदेश के दक्षिणी पूर्व और दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों में आने की संभावना है।
मानसून सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ नागपुर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बहराइच तक भी बढ़ रहा है। इस बीच पिछले चौबीस घंटों में इंदौर संभाग के झाबुआ समेत शहडोल, जबलपुर संभाग में नौगांव, सिंगरौली, हनुमना में प्री-मानसून की वर्षा हुई। आज भी बालाघाट और जबलपुर में हल्की वर्षा हो रही है। इंदौर में भी मानसून पूर्व की बारिश हो रही है।

मानसून की रफ्तार अच्छी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून और आगे बढ़ गया। दक्षिण पश्चिम मानसून की सीमा रत्नागिरी, अहमदनगर, औरंगाबाद, नागपुर, पेंड्रा, वाराणसी, बहराइच है। आगामी 48 घंटों में दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है जिसमें अरब सागर के मध्य भाग कोंकण मध्य महाराष्ट्र मराठवाडा विदर्भ और छत्तीसगढ, उत्तरी अरब सागर की कुछ भाग दक्षिणी गुजरात एवं मध्य प्रदेश तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से शामिल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments