Homeदेशअब MP की बिजली से दौड़ेगी दिल्ली की मेट्रो प्रधानमंत्री ने किया...

अब MP की बिजली से दौड़ेगी दिल्ली की मेट्रो प्रधानमंत्री ने किया एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के रीवा में स्थापित 750 मेगावाट की सौर परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में 750 मेगवॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा- सौर ऊर्जा के मामले में भारत शीर्ष के पांच राष्ट्रों में शामिल हो गया है.

पीएम मोदी ने कहा, आज रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है. रीवा की पहचान मां नर्मदा के नाम और सफेद बाघ से रही है. अब इसमें एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट का नाम भी जुड़ गया है. इस सोलर प्लांट से मध्य प्रदेश के लोगों को,उद्योगों को तो बिजली मिलेगी ही,दिल्ली में मेट्रो रेल तक को इसका लाभ मिलेगा.

पीएम मोदी ने कहा, जैसे-जैसे भारत विकास के नए शिखर की तरफ बढ़ रहा है, हमारी आशाएं-आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे हमारी ऊर्जा की, बिजली की ज़रूरतें भी बढ़ रही हैं. ऐसे में आत्मनिर्भर भारत के लिए बिजली की आत्मनिर्भरता बहुत आवश्यक है.

पीएम मोदी ने कहा, रीवा के इस सोलर प्लांट से यहां के उद्योगों को न केवल बिजली मिलेगी, बल्कि दिल्ली की मेट्रो रेल को भी इसका लाभ मिलेगा. रीवा के अलावा, शाजापुर, नीमच और छतरपुर में सौर ऊर्जा संयंत्रों पर काम चल रहा है.

पीएम मोदी ने इससे पहले आज ट्वीट कर बताया था किया 11 बजे सुबह मैं वीडिया कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए मध्‍य प्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन करूंगा. यह परियोजना 2022 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को गति प्रदान करती है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments