ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अभय चौधरी चौथी बार भाजपा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होकर मांडू में संपन्न हुए भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर इंटरसिटी से आज ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही आए वैसे ही कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा था भाजपा कार्यकर्ता गगनभेदी नारे लगा रहे थे कार्यकर्ता श्री अभय चौधरी जी को माला पहनाने को आतुर हो रहे थे कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया, ढोल नगाड़े बज रहे थे तथा ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता अपने जिला अध्यक्ष के स्वागत में गगनभेदी नारे लगाकर पूरे जोश और उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जायें । तथा उन्होने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का साधुवाद दिया ।
स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजोरिया, दीपक शर्मा, जवाहर प्रजापति शैली शर्मा, कनवर मंगलानी विनोद शर्मा, आशीष अग्रवाल, रामेश्वर भदोरिया धर्मेंद्र राणा धर्मेंद्र तोमर अशोक जादौन, विनय जैन रूपचंद जैन महेंद्र श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुशवाह सत्येंद्र तोमर महेंद्र सोलंकी डॉक्टर सुनील दीक्षित नूतन श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव स्वतंत्र सक्सेना नीलिमा शिंदे करुणा सक्सेना मनीष उपाध्याय महेंद्र व्यास धर्मेंद्र आर्य, यश शर्मा, महेंद्र बैस, विकास साहू, राजू पलैया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे ।
अभय चौधरी का स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य व आत्मीय स्वागत किया
RELATED ARTICLES