Homeदेशजस्टिस चंद्रचूड़ होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित आज सौंपेंगे लेटर

जस्टिस चंद्रचूड़ होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित आज सौंपेंगे लेटर

देश के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करने वाले हैं। आज वह एक लेटर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को सौंपने वाले हैं, जिसमें उन्हें देश का अगला मुख्या न्यायाधीश बनाए जाने की जानकारी होगी। यह लेटर उन्हें सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों की मौजूदगी में सौंपा जाएगा। इसके अलावा इसी मामले में जस्टिस यूयू ललित कानून मंत्रालय को भी पत्र लिखेंगे और जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश करेंगे। विधि आयोग की ओर से सीजेआई से कहा गया था कि वह अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश करें। बता दें कि जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर होने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments