ग्वालियर /मध्यभारतीय हिंदी साहित्य सभा दौलतगंज में अखिल भारतीय साहित्य परिषद ग्वालियर की युवा बैठक सम्पन्न हुई,जिसमे मुख्य रूप से राजा मानसिंह विश्व विद्यालय के प्राध्यापक सुनील पावेगी,ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ बसंत शर्मा,प्रान्त अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव,प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा,उपेंद्र कस्तूरे,मंदाकिनी शर्मा,ज्योति उपाध्याय,अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए सुनील पावगी ने कहा कि साहित्य के माध्यम से राष्ट्रीयता के भावों को युवाओं में जाग्रत करने का यही उचित समय है।सारा विश्व जब भारत की तरफ देख रहा है,तब अपनी गौरवशाली संस्कृति के माध्यम से विश्व कल्याण के भाव को विकसित करने हेतु जुट जाना चाहिए।
इस अवसर पर प्रान्त महामंत्री आशुतोष शर्मा ने अभी हाल ही में हुई बैतूल की साहित्य संवर्धन यात्रा की जानकारी प्रस्तुत की,और मार्च अप्रैल में होने वाले युवा सम्मेलन की विस्तृत योजना युवाओं को दी।
प्रान्त अध्यक्ष डॉ कुमार संजीव ने रानी घाटी ग्वालियर की होने वाली यात्रा की जानकारी दी ।