अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के उन कपल्स में गिने जाते हैं, जिनके रिश्ते को लेकर सालों से तरह-तरह की बातें होती रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके अलग होने और तलाक की खबरें भी उड़ती रहीं, लेकिन इसके बावजूद दोनों अक्सर साथ नजर आए. हाल ही में अभिषेक ने एक इंटरव्यू में इन सब बातों पर खुलकर बात की. उन्होंने अपने रिश्ते, परिवार और बेटी की परवरिश को लेकर अपनी सोच शेयर की.
उनकी बातें सुनकर साफ समझ आता है कि उनका रिश्ता सिर्फ दिखावे का नहीं बल्कि समझ और भरोसे पर टिका है. हाल ही में लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ बताया. उन्होंने कहा कि वे और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या की परवरिश मिलकर करते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि उनके घर में कोई एक दूसरे से ऊपर या नीचे नहीं है. दोनों अपने-अपने तरीके से जिम्मेदारियां निभाते हैं. उनकी ये बात फैंस को खूब पसंद आई.
अभिषेक की बातों से ये भी साफ हुआ कि उनके लिए शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं बल्कि एक बराबरी की साझेदारी है, जहां दोनों की सोच और मेहनत को बराबर अहमियत दी जाती है. अभिषेक ने अपने रिश्ते को लेकर कहा, ‘मेरे माता-पिता की शादी के समय मेरी मां मेरे पिता से बड़ी स्टार थीं. इसलिए मेरे लिए ये कोई नई बात नहीं थी’. उन्होंने बताया कि वे ऐश्वर्या को अपने करियर की शुरुआत से जानते हैं. उनकी दूसरी फिल्म ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में दोनों साथ काम कर चुके थे.
समय दोनों सिर्फ दोस्त थे. धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और फिर रिश्ता आगे बढ़ा. अभिषेक ने कहा कि उनके बीच कभी ये बात नहीं हुई कि कौन क्या करेगा या किसकी क्या जिम्मेदारी होगी? सब कुछ अपने आप चलता गया. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे रिश्ते में हमेशा साझेदारी रही है. कभी ऐसा नहीं हुआ कि मैं कमाऊं और वो घर संभालें या ऐसा कोई बंटवारा हो’. अभिषेक ने ‘ईगो’ यानी अपने सेल्फ-रिस्पेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि वे ऐसे इंसान नहीं हैं जो चाहते हों कि उनकी पत्नी पीछे हट जाए ताकि वह आगे बढ़ सकें.
उनके मुताबिक एक अच्छा रिश्ता वही होता है जहां दोनों लोग अपनी-अपनी पहचान बनाए रखें और एक-दूसरे को सपोर्ट करें. उन्होंने ये भी कहा कि ऐश्वर्या भी इसी सोच की हैं, इसलिए उनके बीच कभी टकराव की स्थिति नहीं बनती. अभिषेक ने अपने पिता अभिषेक बच्चन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने कभी उनके लिए फिल्म नहीं बनाई. हालांकि, बाद में उन्होंने फिल्म ‘पा’ प्रोड्यूस की थी. अभिषेक ने कहा कि ‘मैं कभी ये नहीं चाहता कि कोई और रुक जाए ताकि मैं जीत सकूं’.