Homeमध्यप्रदेशअमेज़ॉन द्वारा तिरंगे के अपमान का मध्यप्रदेश ने दिया जवाब गृहमंत्री ने...

अमेज़ॉन द्वारा तिरंगे के अपमान का मध्यप्रदेश ने दिया जवाब गृहमंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस  से पहले ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेज़न  एक बार फिर विवादों में घिर गया है।इसका कारण तिरंगे वाली टी-शर्ट और जूते है, जिसका सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा  ने भी बड़ा एक्शन लिया है और कंपनी पर एफआईआर के निर्देश दिए है।

 

आज मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अमेजॉन के खिलाफ एफआईआर की जाएगी, इसके लिए डीजीपी को निर्देश दिए गए है। साथ ही कहा कि देश और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान नहीं सहेंगे।यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमेजॉन-फ्लिपकार्ट  और ई-कॉमर्स कंपनी को अपनी साइट और स्क्रीन से नशीली वस्तुओं और घातक चीजों को लेकर कार्रवाई की थी।

दरअसल, 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस के मौके ऑनलाइन शॉ‍पिंग प्‍लेटफॉर्म अमेज़न  ने कई प्रॉडक्ट जैसे चॉकलेट रैपर, चाबी,की रिंग, फेस मास्क, सेरेमिक मग, टी शर्ट, जूतों और कपड़ों पर सेल शुरु की थी, जिस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा  छपा हुआ है, जिसका भारतीयों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, वही ट्विटर पर #Amazon_Insults_National_Flag ट्रेंड कर रहा है और इन्हें सोशल साइट्स से हटाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments