Homeउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने कल जिस पूर्व मंत्री को घोषित किया स्टार...

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने कल जिस पूर्व मंत्री को घोषित किया स्टार प्रचारक उसने आज छोड़ दी पार्टी

लखनऊ / उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने कल ही अपने जिस नेता को स्टार प्रचारक घोषित किया उसने महज चौबीस घण्टे से पहले ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया, चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। कुशीनगर में पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। बीजेपी ने भी यह कहकर संकेत दे दिया है कि आज दोपहर 2:30 बजे एक प्रमुख शख्सियत पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

आरपीएन सिंह ने ट्वीट किया, ”आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जयहिंद।”  सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में आरपीएन सिंह ने लिखा है कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र और लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद भी दिया है।

यूपी चूनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया था स्टार प्रचारक
ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद जैसे कई बड़े और युवा नेताओं को जोड़कर रख पाने में असफल रही कांग्रेस पार्टी के लिए यह असहज करने वाली स्थिति इसलिए भी है क्योंकि एक दिन पहले ही पार्टी ने आरपीएन सिंह को यूपी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था। ऐसे में जब पार्टी के स्टार प्रचारक ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो पार्टी के मतदाताओं के बीच बेहद नकारात्मक संदेश जाएगा। आरपीएन सिंह कुशीनगर के पडरौना के रहने वाले हैं। वह 1996 से 2009 तक पडरौना से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। 2009 में वह कुशीनगर (तत्कालीन पडरौना लोकसभा) सीट से लोकसभा सांसद चुने गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments