Homeदेशअशोक सोहनी पुन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के संघचालक...

अशोक सोहनी पुन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के संघचालक निर्वाचित विद्वान्स और मुक्तिबोध बने क्षेत्र के कार्यवाह,सहकार्यवाह

अशोक सोहनी पुन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मध्य क्षेत्र (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) के संघचालक निर्वाचित हुए हैं।

मध्यप्रदेश के विदिशा में जारी तीन दिवसीय कार्यकर्ता बैठक आज सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संघ के मध्य क्षेत्र के निर्वाचन भी हुए। इसमें सोहनी सर्वसम्मति से फिर से मध्य क्षेत्र के संघचालक निर्वाचित हुए। सोहनी राज्य के उज्जैन के निवासी हैं।

बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वे तीनों दिन यहां मौजूद रहे और संघ एव भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा की।

निर्वाचन की कार्यवाही मध्यभारत के सह प्रान्त संघचालक अशोक पांडेय ने सम्पन्न कराई। निर्वाचन के बाद सोहनी ने क्षेत्र कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें क्षेत्र कार्यवाह माधव विद्वान्स और सह क्षेत्र कार्यवाह हेमन्त मुक्तिबोध को बनाया गया है। श्री मुक्तिबोध इससे पूर्व मध्यभारत के सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे।

इसके साथ ही शारीरिक शिक्षण प्रमुख प्रवीण गुप्त, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विलास गोले, व्यवस्था प्रमुख अनिल तामडू, प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया, सेवा शिक्षण प्रमुख गोरेलाल बारछे, सह सेवा शिक्षण प्रमुख अशोक अग्रवाल, संपर्क प्रमुख अनिल डागा, प्रचार प्रमुख नरेंद्र जैन, धर्म जागरण प्रमुख रेवाराम कुमरावत, ग्राम विकास प्रमुख प्रदीप पांडेय के नाम की भी घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments