मधुमेह के रोगी का आहार केवल पेट भरने के लिए ही नहीं होता, बल्कि उसके लिए शरीर को ब्लड शुगर की मात्रा को ठीक रखने में सहायक होता है। क्योंकि यह बीमारी जीवन भर रहती है | इसलिए जरूरी है कि वह अपने खान-पान का डायबिटीज डाइट चार्ट बनाकर हमेशा ध्यान रखे। आमतौर पर मरीज़ ब्लड शुगर की नार्मल रिपोर्ट आते ही लापरवाह हो जाता है। डायबिटीज में आहार दवाइयों से ज्यादा महत्तवपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए मधुमेह मरीज़ जो भी खाए सोच-समझ कर खाए। मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए रोगी को आहार (Diet) पर सख्त नियंत्रण की आवश्यकता होती है।
डायबिटीज डाइट चार्ट – Indian Diabetes Diet Chart fxxdVegetarian.

Diabetes Diet Chart Vegetarian.
- सुबह 5 बजे : आधा चम्मच मैथी दाना पाउडर व पानी।
- सुबह 7 बजे : 1 कप बिना शक्कर की चाय व 1-2 कम शक्कर वाला बिस्कुट (Biscuits Or Cookies)
- सुबह 08:30 बजे नाश्ता : 1 प्लेट उपमा या दलिया व आधी कटोरी अंकुरित अनाज, 100 ml मलाई रहित बिना शक्कर का दूध।
- सुबह 10:30 बजे : 1 छोटा छिलके सहित फल केवल 50 ग्राम का या 1 कप पतली छाछ या नींबू पानी।
- दोपहर 12:30 बजे भोजन : 2 मिश्रित आटे की सादी रोटी, 1 कटोरी पसिया निकला चावला (चावल उबलने के बाद बचा हुआ पानी ) व 1 कटोरी सादी दाल, 1 कटोरी मलाई रहित दही, आधा कप हरी पत्तेदार सब्जी, सलाद 1 प्लेट।
- शाम 4 बजे : 1 कप बिना शक्कर की चाय तथा 1-2 टोस्ट (गेंहू के ब्रेड )।
- शाम 6 बजे : 1 कप सूप ।
- रात का भोजन 8:30 बजे : दोपहर के समान ही लें |
- रात को सोते समय 10:40 बजे : 1 कप बिना शक्कर का मलाई रहित दूध।
अपनी कैलोरीज का निर्धारण डाइटीशियन से बनवाकर उसके अनुसार चलें तो अवश्य ही लाभ होगा व डायबिटीज डाइट चार्ट में खाने के विकल्प भी ज्यादा मिल सकते हैं,जिससे आपका भोजन ज्यादा वैरायटी वाला हो जाता है व बोरियत नहीं होती।
अगर आपको डायबिटिक डाइट में शामिल खानपान की चीजो की बेसिक जानकारी है तो इस डाइट चार्ट में दिनों के अनुसार आसानी से नयी सब्जी या फल बदल सकते है |