Homeसेहतआइये जाने बिना मेहनत दिनभर के तनाव को दूर भगाने का अचूक...

आइये जाने बिना मेहनत दिनभर के तनाव को दूर भगाने का अचूक उपाय

तनाव दूर करने के लिए योग का सहारा लिया जा सकता है. अगर आप यह सोच रहे हैं  कि दिनभर की थकान के बाद या एक थकान भरा दिन शुरू करने से पहले आपमें योग करने की ता‍कत नहीं. तो तनाव दूर करने के लिए आपको एक ऐसा योगासन करना है, जिसमें कोई शारीरिक श्रम नहीं लगेगा… इस योगासन का नाम है शवासन. शवासन एक मात्र ऐसा आसन है, जिसे हर उम्र के लोग कर सकते हैं.

आज की भागमभाग भरी जिंदगी में मन और तन दोनों ही आराम नहीं कर पाते. हमें जितनी नींद चाहिए होती है उससे कम ही सो पाते हैं. इसी वजह से मानसिक और शारीरिक थकान होती है, जो तनाव को जन्म देती है. तनाव एक ऐसी परेशानी है, जो आपको चारों और जानें कितनी ही बीमारियों के लिए आधार तैयार करती है. इसलिए बहुत जरूरी है कि हम तनाव से बचकर रहें. 

लाभ –

  • जैसा कि शुरुआत में ही बताया गया यह आसन तनाव को दूर करता है.
  • उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मनोविकार, दिल की बीमारी वगैरह में भी इस योगासन से लाभ होता है.
  • इस योगासन से शरीर की थकान भी दूर होती है और मन को शांति मिलती है.
  • शवासन करने से याददाश्त, एकाग्रशक्ति भी बढ़ती है.



कैसे करें-

  • शवासन में बस लेटना होता है. सबसे पहले घर का वह कोना तलाशें जहां शांति हो.
  • अब वहां एक आसन या चटाई बिछा लें और पीठ के बल लेट जाएं.
  • दोनों हाथों को शरीर से कम से कम 5 इंच की दूरी पर करें.
  • दोनों पैरों के बीच में भी कम से कम 1 फुट की दूरी रखें.
  • हथेलियों को आसमान की तरफ रखें और हाथों को ढ़ीला छोड़ दें.
  • शरीर को ढ़ीला छोड़ दें.
  • आंखों को बंद कर लें. अब हल्की-हल्की सांस लें.
  • पूरा ध्यान अब अपनी सांसों पर केंद्रित करें.


सावधानी –
हालांकि यह आसन बेहद सरल है और इसे कोई भी कर सकता है. लेकिन फिर भी यदि आपको कमर दर्द या कमर से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो तो इसे न करें. 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments