Homeदेशआईपीएस अधिकारियों के काम से नाराज योगी ने सस्पेंड किये 4 अधिकारी

आईपीएस अधिकारियों के काम से नाराज योगी ने सस्पेंड किये 4 अधिकारी

कानपुर: उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला पिछले एक महीने से सुर्खियों में है. बिकरू कांड फिर बर्रा अपहरण कांड ने कानपुर पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है. जिसके बाद अब यूपी पुलिस के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं.  कानपुर में अपराध की बढ़ती फेहरिस्त और पुलिस की नाकामयाबी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाराज हैं. उनकी नाराजगी का असर भी देखने को मिला है. सीएम योगी ने आईपीएस अफसर अपर्णा गुप्ता, तत्कालीन डिप्टी एसपी मनोज गुप्ता समेत 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. तत्कालीन एसओ बर्रा रणजीत राय थाना एवं चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सस्पेंड कर दिया गया है.

सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी कानपुर IG मोहित अग्रवाल, ADG जेएन सिंह, SSP दिनेश पी की कार्यप्रणाली से नाराज है. अपराध की घटनाओं को लेकर सीएम योगी पुलिस से बेहद नाराज हैं. सूत्रों ने बताया कि सीएम योगी ने बड़े अधिकारियों से कहा है कि कानपुर के पुलिस वालों ने कानून व्यवस्था को लेकर मेरे चल रहे अभियान को धक्का पहुंचाया है. इन पर सख्त करवाई की जरूरत है.

बर्रा अपहरण कांड

कानपुर शहर के बर्रा निवासी लैब टैक्नीशियन संजीत यादव का करीब एक महीने पहले 22 जून की रात को  हॉस्पिटल से घर आने के दौरान अपहरण हो गया था. इस मामले में कानपुर पुलिस की भूमिका शुरुआत से ही सवालों के घेरे मे रही है. चौतरफा किरकिरी होने के करीब एक महीने बाद पुलिस ने बर्रा अपहरण कांड का खुलासा किया. संजीत के अपहरणकर्ता कोई प्रोफेशनल अपराधी नहीं बल्कि उसके खुद के दोस्त थे. पुलिस ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, सभी संजीत के दोस्त हैं. इस अपहरणकांड का मास्टरमाइंड ज्ञानेंद्र यादव था. पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने कबूला कि 26 जून संजीत की हत्या कर उसका शव पांडु नदी में बहा दिया था. संजीत की हत्या करने के बाद 29 जून को अपहरणकर्ता ने संजीत के परिजनों को 30 लाख की फिरौती के लिए फोन किया था. हालांकि, अपहरणकर्ताओं ने सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा ये किया कि उन्होंने फिरौती का बैग उठाया ही नहीं. ऐसे में एक बार फिर से कानपुर पुलिस के कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही है. आरोप है कि पुलिस ने ही फिरौती की रकम अपहरणकर्ताओं को देने के लिए कहा था, लेकिन फिरौती का पैसा देने के बाद भी संजीत घर नहीं लौटा.

आरोपितों ने पूछताछ में ये भी बताया कि पैसों के लालच में संजीत का अपहरण किया था, क्योंकि वो बोलता था कि उसके पास बहुत पैसे हैं. आरोपितों ने फिरौती की रकम मिलने से इनकार कर दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर फिरौती का बैग गया तो गया कहां.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments