Homeदेशआओ करें नए साल का स्वागत, राममंदिर, चुनाव और क्रिकेट विश्वकप पर...

आओ करें नए साल का स्वागत, राममंदिर, चुनाव और क्रिकेट विश्वकप पर रहेगी नजर

मंगलवार से शुरू हुआ नया साल देशवासियों के लिए मंगलमय साबित होगा.ये साल कई बदलाव लेकर आएगा, कई घटनाओ पर पूरे देश की नजर रहेगी।

ये साल चुनावी घमासान का साल होगा. इस साल देश में लोकसभा चुनाव होंगे. पांच साल बाद होने वाला यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की राजनीतिक किस्मत तय करेगा.

साल 2014 में ‘मोदी लहर’ और ‘अच्छे दिन’ के वादे के साथ आई सरकार के लिए यह कड़ी परीक्षा का वक़्त होगा, वहीं इस सवाल का भी जवाब तय करेगा कि मोदी का ‘विकल्प कौन’?

राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए यह साल भी कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा. उनके सामने नेतृत्व और ग़ैर भाजपा दलों को एक साथ लेकर चलने की चुनौती होग

साल 2019 में सात राज्यों में चुनाव होंगे. इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश, असम, ओडिशा, महाराष्ट्र, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.

दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियों के साथ-साथ क्षेत्रीय दलों के प्रदर्शन भी गौर करने वाले हो

इस साल मई के महीने में क्रिकेट प्रेमियों पर वर्ल्ड कप का खुमार चढ़ेगा. लगभग डेढ़ महीने चलने वाले इस गेम में 10 देशों की क्रिकेट टीमें शामिल होंगी.

दो बार वर्ल्ड कप जीत चुका भारत तीसरी बार विश्व विजेता बनने के लिए मैदान में उतरेगा. इस सीज़न में भारत अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ खेलेगा.

16 जून को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी.

भारत का दूसरे देशों के साथ मैच का शेड्यूल

  • 5 जून: दक्षिण अफ्रीका
  • 9 जून: ऑस्ट्रेलिया
  • 13 जून: न्यूजीलैंड
  • 16 जून: पाकिस्तान
  • 22 जून: अफ़ग़ानिस्तान
  • 27 जून: वेस्ट इंडीज
  • 30 जून: इंग्लैंड
  • 2 जुलाई: बांग्लादेश
  • 6 जुलाई: श्रीलंका
  • 9 जुलाई: पहला सेमीफाइनल
  • 11 जुलाई: दूसरा सेमीफाइनल
  • 14 ज

चुनावी साल में बीजेपी और हिंदुत्व के नाम पर चुनाव लड़ने वाली दूसरी पार्टियों के लिए राम मंदिर का मुद्दा अहम होगा.

मामला सुप्रीम कोर्ट में है और चार जनवरी को इस पर सुनवाई होगी. कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुनवाई में हो रही देरी पर सवाल उठाया गया था.

इधर चुनावों से पहले राम मंदिर पर अध्यादेश लाने की भी मांग हो रही है. ऐसे में ये मामला नए साल में सुर्खियों में बना रह सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments