Homeप्रमुख खबरेंआज बेहतर रन रेट और लंका पर बड़ी जीत के सहारे पाकिस्तान...

आज बेहतर रन रेट और लंका पर बड़ी जीत के सहारे पाकिस्तान अब भी पहुंच सकता है सेमीफइनल में

पाकिस्तानी टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं. पाकिस्तान यदि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में बड़ी जीत हासिल करता है तो न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. वहीं पाकिस्तान अंतिम-चार में पहुंच जाएगा

आज शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप की तीसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल जाएगी। पाकिस्तान को अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका से खेलना है। अगर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ ऐसी जीत हासिल कर लेती है जिससे उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए तो पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो न्यूजीलैंड तीसरी टीम बन जाएगी।

रविवार को टी20 वर्ल्ड कप की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम मिल जाएगा। एक मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला खेला जाना है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।

सेमीफाइनल में किस टीम से खेलेगा भारत

अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करती है तो उसे 5 मार्च को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप 2 की नंबर वन टीम से भिड़ना होगा। नंबर 2 की टॉप टीम इंग्लैंड है और उसी के खिलाफ टीम इंडिया को सेमीफाइनल खेलना

सेमीफाइनल की दो टीम कन्फर्म हो गई है। ग्रुप वन से साउथ अफ्रीका की टीम क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड ने 6 प्वाइंट के साथ टॉप पर फिनिश किया है। अब सवाल उठता है कि अगर भारतीय टीम रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीत लेती है तो 5 मार्च को वह किस टीम से खेलेगी?

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments