Homeसम्पादकीयआपदाकाल में आंखें नम कर देने वाली अपनों की प्रेरणादायी संघर्षगाथा ...

आपदाकाल में आंखें नम कर देने वाली अपनों की प्रेरणादायी संघर्षगाथा “बिछुड़े कई बारी बारी”

प्रवीण दुबे

 

 

बिछुड़े कई बारी बारी” के लेखक वरिष्ठ पत्रकार श्री देव श्रीमाली

भूले नहीं भूलता वह काल कवलित कर देने वाला बुरा समय निःसंदेह ऐसे  कलि काल को कोई याद भी नहीं रखना चाहेगा लेकिन उसी आपदाकाल में निहित है हमारे अपनों की संघर्ष गाथा अपने कार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा और अंतिम दम तक खुद को झोंक देने की सच्चाई। इसे उजागर करने के बेहद कठिन और डरावने काम को करने का साहस दिखाना भी बेहद दुरूह कार्य है। लेकिन इस साहसपूर्ण कार्य को अपनी लेखनी से लिपिबद्ध करने का काम वरिष्ठ पत्रकार श्री देव श्रीमाली ने किया है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। कोरोनकाल की महामारी में खुद की चिंता न करते हुए समाजहित में अपने जीवन को होम कर देना। कोई मामूली घटनाक्रम नहीं कहा जा सकता और यह घटनाक्रम समाज के लिए प्रेरणा बन सके इस दिशा में काम करते हुए उसका दस्तावेजीकरण करना बहुत ही दिशायोग्य कार्य है । जैसा की मैंने उल्लेख किया है कि यह काम न केवल कठिन था बल्कि साहस पूर्ण भी था ,वह इसलिए क्यों कि हमारे अपने साथियों को हमने खोया था वे लोग जो प्रतिदिन वर्षों तक हमारे बीच खबरों के लिए ऊर्जा से सराबोर भागते दौड़ते दिखाई देते थे वे इस महामारी का शिकार बन गए,कठिन होता है ऐसे अपनों पर कुछ लिखना निःसन्देह यह साहसपूर्ण कार्य था एक दो नहीं सैकड़ों पत्रकार साथी चले गए रूह कांप जाती है उनका स्मरण करने मात्र से आदरणीय देव जी ने न जाने कैसे इनके ऊपर कलम चलाई होगी धन्य हैं देव भाई  पत्रकार जगत पर आपके इस अहसान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यह दस्तावेज न केवल पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने वालों के लिए एक रामायण, गीता जैसा है बल्कि उन लोगों को भी बड़ा जवाब जैसा है जो वर्तमान की पत्रकारिता और पत्रकारों पर अंगुली उठाते हैं, अपने कार्य के लिए खुद के प्राण देकर सर्वस्व समर्पण का इससे बड़ा दूसरा प्रमाण नहीं दिया जा सकता वो भी एक दो नहीं सैकड़ों की संख्या में सच्चे अर्थों में “कार्य ही पूजा है” के बोधवाक्य को कृतिरुप में साकार करने का इससे बड़ा उदाहरण दूसरा नहीं हो सकता है। इस प्रसंग पर लिखी गई  भाई देव श्रीमाली जी की पुस्तक “बिछुड़े कई बारी बारी” के 20 दिसम्बर को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व अन्य गणमान्य जनों की उपस्थिति में होने जा रहा विमोचन समारोह पर उन्हें हार्दिक बधाई पत्रकारजगत उनके इस लेखन को सदैव याद रखेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments