Homeग्वालियर अंचलआयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही से सराफा बाजार में हड़कंप

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही से सराफा बाजार में हड़कंप

ग्वालियर सराफा बाजार में आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही किए जाने के बाद सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी।

आज आयकर विभाग से जुड़ी टीम दल बल के साथ सराफा बाजार पहुंची और एक ही प्रोपराइटर से संबंधित सोने चांदी की दुकानों और घरों को अपना निशाना बनाया। शुरुआती कार्यवाही करते हुए आईटी टीम ने दुकानों घरों को जांच के घेरे में लेते हुए जरूरी दस्तावेज सीज कर दिए। जिन फर्मों पर यह कार्यवाही की गई है उनमें श्रीचंद हेमकुमार मेहता, करिश्मा ज्वेलर्स , अंगुरी ज्वेलर्स सहित इनसे जुड़े कई आवास शामिल हैं।

यह समाचार प्रारंभिक जानकारी है संपूर्ण जानकारी के बाद खबर अपडेट की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments