केरल में कन्नूर जिले के पनूंदा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के बीच संघर्ष के अगले दिन सोमवार को संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी. पुलिस का कहना है कि यह मौत मारपीट की वजह से नहीं, बल्कि दिल का दौरा पड़ने से हुई है.
उधर आरएसएस ने आरोप लगाया है कि सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने जिमनेश को पीटा था. पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से इस व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने यह भी कहा कि जब ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटैशन (सीपीआर) किया गया, तब उसके शरीर पर जो निशान नजर आये वे पुराने थे और कोई जख्म नहीं था. ऐसे में उनकी मौत को लेकर कुछ संदिग्ध नहीं है.