Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश  सिसोदिया को पितृ शोक

आरएसएस के मध्य क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश  सिसोदिया को पितृ शोक

ग्वालियर /राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मध्यक्षेत्र सेवा प्रमुख श्री ओमप्रकाश सिसोदिया के पिताजी श्रीजनक सिंह सिसोदिया उपाख्य जगन्नाथदास जी का आज दोपहर 12.15 बजे उनके पैतृक गांव में दुखद निधन हो गया, वे दिव्य धाम की यात्रा पर निकल गये हैं।
आपका अंतिम संस्कार उत्तरप्रदेश के आगरा जिले की तहसील किरावली के अंतर्गत पैतृक गांव बाकन्दा में
 मे कल 12 सितंबर सुबह 8.00 बजे किया जाएगा । वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे ग्वालियर आरोग्यधाम चिकित्सालय में स्वास्थ्य चिकित्सा हो रही थी।
90 वर्षीय श्री जनक सिंह जी तीन पुत्र अनार सिंह, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश सिसोदिया सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी 1935 को जन्मे जनक सिंह जी ने 1978 में श्री हरदेव मंदिर वृंदावन के महंत त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज जी से दीक्षा ली थी। दीक्षा के बाद उनका नाम जगन्नाथ दास जी रखा गया। संन्यास के बाद उन्होंने देशभर में भ्रमण किया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments