Homeदेशइंद्रेशजी ने कहा राममंदिर निर्माण की सभी बाधाएं हुईं दूर

इंद्रेशजी ने कहा राममंदिर निर्माण की सभी बाधाएं हुईं दूर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि अब श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग अयोध्या में श्री रामलला के मंदिर के लिए साझा कार्यक्रम बना चुके हैं.

इंद्रेश कुमार रविवार को गोमती तट पर सनातन महासभा द्वारा आयोजित 37वीं आदि गंगा मां गोमती महाआरती कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठि अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पूरी पृथ्वी को अपना कुटुंब मानता है और सबके सुख की कामना करता है. हम सबको मिलकर सनातन धर्म और संस्कृति का विस्तार करना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments