Homeविदेशइन देशों में मिलती है दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी

इन देशों में मिलती है दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी

एक ताजा सर्वे में सामने आया है कि यदि आप विदेश जाने से पहले सही देश का चुनाव करते हैं तो उनकी आय में बड़ा इजाफा हो सकता है। सर्वे में पता चला है कि स्विट्जरलैंड, अमेरिका और हॉन्गकांग अपने स्टाफ को सबसे ज्यादा वेतन देते हैं। इन देशों में प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 21000 डॉलर यानी 15,56,205 रुपए देते हैं।

सर्वे के अनुसार, 45 फीसदी प्रवासी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से वर्तमान जॉब में ज्यादा सैलरी मिल रही है। वहीं 28 फीसदी कर्मचारियों ने बताया कि प्रमोशन के लिए उन्हें दूसरी कंपनी या दूसरे इलाके में जाना पड़ता है। स्विट्जरलैंड की बात करें यह अपने ऊंचे पहाड़ों और ऊंची सैलरी के लिए दुनिया में जाना जाता है। यहां के नागरिकों की वार्षिक सलाना आय 61000 डॉलर यानी 45,16,135 रुपए है। वहीं यहां पहुंचने वाले प्रवासी कर्मचारियों की बात करें तो उन्हें 203,000 डॉलर यानी 1,50,41,285 लाख रुपए सलाना के हिसाब से मिलते हैं। जो कि ग्‍लोबल आय की दोगुनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments