Homeप्रमुख खबरेंईरान का इजरायल पर हमला दागी सैकड़ों मिसाइलें इजरायल जवाबी हमले को...

ईरान का इजरायल पर हमला दागी सैकड़ों मिसाइलें इजरायल जवाबी हमले को तैयार

मंगलवार शाम अमेरिकी मीडिया में ईरानी मिसाइल हमले की आशंका से जुड़ी ख़बरें छपने के चंद घंटों बाद ही तेहरान ने इसराइल पर मिसाइल दागने शुरू कर दिए.

इसके बाद से पूरे इसराइल में सायरन की आवाज़ गूंजने लगी और लोगों के लिए बम शेल्टर में जाने की घोषणाएं की जाने लगीं.

ईरान के सरकारी टीवी पर इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की ओर से बयान जारी कर हमले की पुष्टि की गई. इस घटनाक्रम के बाद अब इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े हमले तथा युद्ध के और अधिक भड़कने की संभावना है।

इसराइली डिफ़ेंस सर्विसेज़ के मुताबिक़, ईरान की तरफ़ से तक़रीबन 180 मिसाइल दागी गई हैं और हमले में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं मिली है.

गौरतलब है कि इसराइल के हमले में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ये तय माना जा रहा था कि ईरान कोई न कोई सैन्य कार्रवाई ज़रूर करेगा

हमले के बीच व्हाइट हाउस की ओर से जानकारी दी गई है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ईरान के हमलों पर नज़र बनाए हुए हैं.

बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की प्रतिक्रिया सामने आई.

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका ”पूरी तरह से इसराइल का समर्थन करता है.”

बाइडन ने कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने इस हमले के दौरान ”सक्रिय तौर पर इसराइल की सुरक्षा में मदद की.”

ताजा जानकारी के आधार पर, उन्होंने कहा कि ये हमला ”नाकाम” साबित हुआ है.

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि जिस तरह से ईरानी मिसाइलों को गिराने में अमेरिका ने इसराइल की मदद की, वो बिलकुल सही है.

कमला हैरिस का कहना है कि उन्होंने व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम से इस हमले को रियल टाइम में देखा है. उन्होंने ईरान को मध्य-पूर्व में ”अस्थिरता फैलाने वाली ताकत” बताया.

ईरान के राष्ट्रपति और इसराइल के प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने ईरान के हमले का बचाव किया, साथ ही इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को चेतावनी दी.

पेज़ेश्कियान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने ”वैध अधिकारों” के साथ ”ईरान और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा” के लिए ”निर्णायक” प्रतिक्रिया दी है, जो ”ईरान के हितों और नागरिकों की सुरक्षा” के लिए है.

बिन्यामिन नेतन्याहू को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि इसराइल के प्रधानमंत्री को ये जानना चाहिए कि ”ईरान युद्ध का पक्षधर नहीं है लेकिन किसी भी ख़तरे के ख़िलाफ़ मजबूती से खड़ा रहेगा.”

इसराइल को चेतावनी देते हुए उन्होंने लिखा कि आज का हमला ”ईरान की क्षमताओं की एक झलक” थी और ”ईरान के साथ संघर्ष में शामिल न हों.”

इसके बाद इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा, ”ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की है और उसे क़ीमत चुकानी होगी.”

इसराइली कैबिनेट की बैठक को शुरू करते हुए, नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल अपने दुश्मनों के ख़िलाफ़ बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध है, इस बात को ईरान नहीं समझता.

नेतन्याहू आगे कहते हैं, ”अब वो ये समझेंगे.”

”हमने जो नियम बनाए हैं, हम उस पर डटे रहेंगे: जो भी हम पर हमला करेगा, हम उस पर हमला करेंगे.”

वहीं, इसराइली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि इसराइली वायु सेना आज रात ”मध्य पूर्व में मजबूती से हमला” करेगी.

हमले के बारे में उन्होंने कहा कि इसराल और अमेरिका के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागी मिसाइलों को प्रभावी तरीके से रोक लिया.

उन्होंने आगे कहा, ”ईरान ने आज रात एक गंभीर कदम उठाया है और मध्य पूर्व को टकराव की ओर धकेल रहा है.” ”आज रात की घटना के नतीजे सामने आएंगे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments