उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में दुर्व्यवहार के मामले में बीजेपी संगठन बेहद सख्त हो गया है।

उसके द्वारा अनुशासनहीनता करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओ और कार्यकर्ताओं पर सख्त एक्शन लिया गया है। उज्जैन नगर के जिलाध्यक्ष अमय शर्मा और उज्जैन ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जलवा को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है साथ ही दो अध्यक्ष समेत 18 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सभी दायित्व से मुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को इस घटना के बाद कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे।प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कड़ी नाराजगी के बाद वैभव पवार ने यह बड़ा फैसला लिया है।