Homeप्रमुख खबरेंउज्जैन के तराना में हिंदू - मुस्लिम हिंसा के बाद तनाव

उज्जैन के तराना में हिंदू – मुस्लिम हिंसा के बाद तनाव

उज्जैन 23 जनवरी 2026/मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन के तराना में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. 22 जनवरी की शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता पर हमले के बाद अगले दिन कई घरों में तोड़फोड़ की गई.

दोनों पक्ष लाठी डंडे, तलवार लेकर निकले. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई और गाड़ियों को आगे के हवाले कर दिया गया. न सिर्फ दो पहिया बल्कि एक बस को भी आग के हवाले कर दिया गया. बाद में अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाया.

समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार उज्जैन के तराना में हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में 6 में से 5 आरोपी की गिरफ्तारी गुई है. आरोपियों ने हिंदूवादी संगठन के नेता पर जानलेवा हमला किया था.

बता दें 22 जनवरी की शाम करीब 7:00- 7:30 बजे के बीच तराना में सोहेल ठाकुर नाम के एक युवक पर कई लोगों ने हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में उज्जैन रेफर कर दिया गया.

इन सबके बीच VHP नेता विष्णु पाटीदार ने कहा, ‘विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोहेल ठाकुर पर पीछे से लाठी से हमला किया गया. चार-पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और अब तक पांच गिरफ्तारियां हुई हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी जिसने उसके सिर पर मारा था, वह अभी भी फरार है. हमने कल रात प्रशासन को चेतावनी दी थी कि सुबह तक नतीजे चाहिए, और प्रशासन के साथ बातचीत जारी है. मुख्य सवाल यह है कि मुख्य आरोपी को कब गिरफ्तार किया जाएगा?’

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments