Homeप्रमुख खबरेंउद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरी दुनिया में शोक की ...

उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर अमेरिका ने कहा पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी इनोवेशन और परोपकार के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया. गुरुवार को उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) मुंबई में रखा गया है जहाँ श्रद्धांजलि देने देश की दिग्गज हस्तियां पहुंच रही हैं  उनके निधन से पूरी दुनिया से शोक संदेशों का आना लगातार जारी है

उनके निधन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. महाराष्ट्र में उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनका पार्थिव शरीर एनसीपीए में सुबह दस बजे से शाम 3.30 बजे तक आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा.

झारखंड सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था.

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली. भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था.

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर अमेरिका ने शोक जताया है.

भारत में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हम दिग्गज उद्योगपति, एक दूरदर्शी बिज़नेस लीडर और नेशनल आइकन के निधन पर शोकमय हैं.”

“इनोवेशन और परोपकार के प्रति रतन टाटा की अटूट प्रतिबद्धता ने भारत और दुनिया को बदल दिया. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी. हम उनके परिवार, दोस्तों और भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments