Homeप्रमुख खबरेंउपचुनाव-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया एक दर्जन गांवों में सघन...

उपचुनाव-केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने किया एक दर्जन गांवों में सघन जनसम्पर्क

कोलारस-(जिला शिवपुरी)कोलारस विधानसभा उपचुनाव में आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोलारस विधानसभा के ग्राम सेसई ढेहरबारा,खरई ,दीगोदी, कोलारस लुकवासा बूढ़ा डोंगर एवं बड़ोखरा में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में जनसंपर्क एवं सभाओं को संबोधित किया ।
संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकासोन्मुख नीतियों की वजह से उनके प्रति देश में समर्थन और विश्वास में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की दूरदर्शी और लोक कल्याण को समर्पित योजनाओं से भारत का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है चाहे वह अटल आवास योजना के माध्यम से हर गरीब को पक्की छत, सौभाग्य योजना से उस घर में बिजली का कनेक्शन, स्वच्छता अभियान को गति देते हुए शौचालय निर्माण और महिलाओं के सामाजिक जीवन मैं सुधार लाने के लिए उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस का चूल्हा भी दे रहे हैं इसके साथ ही फसल बीमा योजना जीएसटी नोटबंदी जैसे निर्णय लेकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है इसी प्रकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी मध्यप्रदेश में किसानों को 0% ब्याज पर ऋण देना फसल का सही दाम मिले उसके लिए समर्थन मूल्य पर खरीदी ,फसल की लागत के लिए भावंतर योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना ,सहरिया आदिवासी परिवारों में भी कुपोषण से मुक्ति के लिए ₹1000 प्रतिमाह फल दूध आदि के लिए महिला मुखिया के खाते में देकर समाज के हर वर्ग की चिंता की है इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments