दतिया 15 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत आज मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा के मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का अवलोकन कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया, उनके साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी और उनकी टीम भी साथ थी।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, संभाग प्रभारी श्री अभय सिंह यादव, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री सुयश त्यागी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया, श्री राजलखन सिंह सहित अन्य साथियों के साथ चुनावी रणनीति एवं मीडिया-सोशल मीडिया समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा दतिया की जनता विकास, सुशासन और भाजपा के साथ है। पूर्ण विश्वास है कि भाजपा प्रचंड विजय के साथ इतिहास रचेगी।