Homeमध्यप्रदेशउमाभारती के करीबी प्रीतम की ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा आग...

उमाभारती के करीबी प्रीतम की ब्राह्मणों पर अपमानजनक टिप्पणी से भाजपा आग बबूला किया भोपाल तलब

पूर्व मुख्यमंत्री  उमा भारती के नजदीकी रिश्तेदार भाजपा नेता प्रीतम लोधी की ब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भाजपा संगठन सख्त हो गया है
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के निर्देश पर कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने प्रीतम लोधी को भोपाल तलब किया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा प्रीतम लोधी को जारी पत्र में कहा गया है कि आपका बयान समाज में वैमनस्यता बढाने वाला है जबकि भाजपा समाज में सद्भावना  पर  विश्वास करती है। पत्र में उन्हें भोपाल तलब किया गया है।

क्या कहा था लोधी ने

ब्राह्मण समुदाय को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती के करीबी भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने अमर्यादित टिप्पणी करते हुए अशोभनीय बाते कहीं है। ये बातें उन्होंने शिवपुरी जिले केखरैह में आयोजित वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 191वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन मेंकहीं। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया है। प्रीतम लोधी शिवपुरी में भाजपा के टिकट पर लोकसभा और विधानसभा का चुनाव भ्भी ल़ड़ चुके हैं।

वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती पर बदरवास के ग्राम खरैह में आयोजित पंच-सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों सहित छात्रों के सम्मान में 17 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रीतम लोधी ने द्वारा दिए गए बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष की स्थिति है। वीडियो में प्रीतम सिंह लोधी कह रहे हैं कि ये नौ दिन रोजाना सात-आठ घंटे तक पागल बनाते हैं। यह सबसे ज्यादा दान की बात करते हैं कहते हैं कि अगर तुम दान दोगे तो भगवान तुमको देगा, पूरा गांव दोगे तो और ज्यादा देगा। उनका कहना था कि इनकी बातों में आकर महिलाएं अपने घरों से घी, शक्कर, गेहूं, चावल चुरा-चुरा कर इन ब्राह्मणों के चरणों में जाकर अर्पित कर देती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को लेकर अमर्यादित बाते करने से वे नहीं चूके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments