Homeदेशएक और लव जिहाद हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब

एक और लव जिहाद हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब

महाराष्ट्र में लव जेहाद का एक मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व मॉडल ने शादी के 13 साल बाद अपने पति पर धर्म परिवर्तन के लिए पीटने का आरोप लगाया है। मॉडल रश्मि शहबाजकर ने आरोप लगाया है कि उसका पति आसिफ उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था और इन्कार करने पर बेरहमी से पीटता था।

मॉडल ने पूरे मामले को लेकर अपने पति आसिफ के खिलाफ केस दर्ज करवाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

अपनी शिकायत में रश्मि ने कहा है कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। वक्त के साथ रिश्तों में दूरियां बढ़ीं और बच्चा होने के बाद दरार आने लगी। हाल ही उसके पति ने एक हिंदू लड़की से शादी की है और उसका भी धर्म परिवर्तन करवा रहा है। रश्मि ने यहां तक आरोप लगाया कि उसके पति ने मारपीट के अलाव उसे दो बार जहर पिलाने की कोशिश भी की थी।

रश्मि ने दावा किया है कि उसके द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत भी उसके पास मौजूद हैं। उसके पास वो सभी मैसेज हैं जिनमें उसके पति ने धर्म परिवर्तन के लिए कहा और दूसरी लड़की को भी धर्म परिवर्तन करवाने की बाते हैं। यह लव जिहाद में लिप्त हैं और आसीफ के साथ उसका एक दोस्त मुनीर भी है।

मॉडल के आरोपों के बाद अब बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments