नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में जहां गुरुवार को देश के कई नए मंत्री मिले वहीं आज देश को नया नौसेना प्रमुख मिल है। एडमिरल करमबीर सिंह देश के नए नौसेना प्रमुख बन गए हैं। एडमिरल करमबीर सिंह ने आज सुबह नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा की जगह पदभार संभाला। वह ऐसा करने वाले पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं। अपने लगभग 40 साल के करियर के दौरान वे मिसाइल कोरवेट आईएनएस विजयदुर्ग, गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली की कमान संभाल चुके हैं। वह नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे।
आपको बात दें कि करमबीर सिंह के नौसेना प्रमुख बनने पर आज राष्ट्रपति भवन के सामने साउथ ब्लाक के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। करमबीर सिंह को वरिष्ठता को अनदेखा करते हुए नौसेना प्रमुख के पद के लिए चुना गया है। इससे पहले थलसेना प्रमुख विपिन्न रावत को भी इसी तरह मोदी सरकार ने पद पर नियुक्त किया था। वरिष्ठता के आधार पर वाइस एडमिरल बिमल वर्मा का दावा बनता था।
नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, ‘मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया है कि नौसेना की नींव काफी मजबूत है और यह नई ऊंचाइयों को छू रही है। मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और राष्ट्र को ऐसी नौसेना प्रदान करूं, जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हो।’