Homeप्रमुख खबरेंएपेक्स बैंक के अध्यक्ष बने अशोक सिंह

एपेक्स बैंक के अध्यक्ष बने अशोक सिंह

भोपाल /प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष  अशोक सिंह को आज राज्य सरकार ने अपेक्स बैंक का अध्यक्ष मनोनीत किया है।ग्वालियर मूल के निवासी  अशोक सिंह ने हाल ही में ग्वालियर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।वे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व.राजेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं।पार्टी विचारधारा को समर्पित परिवार से सम्बद्ध श्री सिंह एक शांत और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होकर अपने राजनैतिक जीवन में संगठन को समर्पित होकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उल्लेखनीय है प्रदेश में मुख्यमंत्री  कमलनाथ की सरकार बनने के बाद यह पहली राजनैतिक नियुक्ति है।

एक ओर जहां  अशोक सिंह ने अपनी नियुक्ति को सेवा, समर्पण और निष्ठाओं का सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री  कमलनाथ का आभार जताया है,वहीं कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री सिंह को बधाइयां व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments