Homeदेशदूसरी बार मंत्री बनने के बाद नरेंद्र तोमर के आज अपने गृहनगर...

दूसरी बार मंत्री बनने के बाद नरेंद्र तोमर के आज अपने गृहनगर पहुंचने पर हर्ष की लहर

 मुरैना के सांसद व देश के बड़े भाजपा नेताओं में शुमार नरेंद्र सिंह तोमर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में भारत के वर्तमान केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री की जिम्मेदारी सम्भालने के बाद आज प्रथम बार अपने गृहनगर ग्वालियर पहुंच रहे है। दूसरीबार मंत्री बनने के बाद प्रथम नगरागमन को लेकर उनके शुभचिंतकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। श्री तोमर रात्रि 10 बजे निजामुद्दीन जबलपुर  एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचने के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ी हैं नरेंद्र तोमर के नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में दूसरीबार शामिल किए गए मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रशासन पर मजबूत पकड़ और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। बात करने की बजाए काम को तवज्जो देने वाले तोमर पहली बार प्रदेश के मुरैना संसदीय क्षेत्र से वर्ष 2009 में लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे इसके पहले प्रदेश से राज्यसभा सदस्य थे। तोमर 2014 मे ग्वालियर  व इसबार 2019 में मुरैना लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सेसांसद निर्वाचित हुए हैं।

वे युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहते हुए 1996 में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए। तोमर पहली बार 1998 मेंग्वालियर से विधायक निर्वाचित हुए और इसी क्षेत्र से वर्ष 2003 में दूसरी बार चुनाव जीता। इस दौरान वे सुश्री उमा भारतीबाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे।

उन्हें वर्ष 2008 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्षसोमनाथ चटर्जी ने उत्कृष्ट मंत्री के रूप में सम्मानित किया था। तोमर वर्ष 2008 में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए और उसके बाद वे 15 जनवरी 2009 में निॢवरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए। बाद में वे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पद पर रहे। तोमर एक बार फिर 16 दिसम्बर 2012 को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments