Homeधर्म कर्मकावंड़ियों के प्रति कमलनाथ की दरियादिली, पुलिस प्रशासन को इंतजाम चौकस रखने...

कावंड़ियों के प्रति कमलनाथ की दरियादिली, पुलिस प्रशासन को इंतजाम चौकस रखने के निर्देश

भोपाल। 18 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर सीएम कमलनाथ ने पुलिस एवं प्रशासन के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
18 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। सावन शुरू होते ही पूरे प्रदेश में भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ेंगे। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है ‘सावन माह में हमारी धार्मिक कावड यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से निकलती है। इसको लेकर पूरे प्रदेश में प्रशासन को निर्देश कि कावड यात्रियों की सुरक्षा के संपूर्ण इंतज़ाम करने से लेकर इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक इंतज़ाम किए जाएं।
उन्होंने लिखा पुलिस को निर्देश हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। जहां से भी कांवड़ यात्रा गुजरे वहां सभी तरह के इंतज़ाम किए जाएं। यात्रा मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों को प्रवेश ना दिया जाए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments