मध्यप्रदेश में शुरुआती 4 घंटे के दौरान उम्मीद से उलट मतदान प्रतिशत 32 से ऊपर नहीं जाने से चिंता देखी जा रही है। चिंता इस वजह से भी है क्यों कि आने वाले तीन घंटों में गर्मी और बढ़ने वाली है और तापमापी का पारा 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

आज सुबह वोटिंग शुरू होने पर आकाश में छाए उथले बादलों को देखकर ऐसा लगता था कि आज मौसम साथ देगा इसी के चलते शुरुआती दो घंटों में कई मतदान केंद्रों पर कतार देखी गई। लेकिन आने वाले दो घंटों में मतदान में कमी देखी गई 11 बजे तक मध्यप्रदेश में ओसत 31.35 प्रतिशत वोटर ही वोट डालने निकले हैं। ग्वालियर में तो 11 बजे तक 25 .41 प्रतिशत मतदाता ही वोट डालने निकले।
इसके साथ ही 9 बजे तक जो पारा 38 तक था वह 11 बाजे तक 40 तक जा पहुंचा और हो उथले बादल छाए थे वह भी छट गए फिलहाल खबर लिखे जाने तक अर्थात 12 बजे तापमान 41 तक जा पहुंचा है और आने वाले 3 घंटों तक पारा 42 तक जा पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
यही वजह है कि गर्मी और तेज चिलचिलाती धूप के कारण मतदाताओं के घर से कम निकलने की संभावना है। फिलहाल इसकी झलक भी दिख रही है जिन मतदान केंद्रों पर शुरुआती दौर में भीड़ देखी जा रही थी वहां अब मतदाताओं की संख्या घटती नजर आ रही है। लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि अंतिम दो घंटों में एकबार फिर बड़ी संख्या में मतदाता घरों से बाहर निकलकर मतदान करेंगे,इससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। उधर राजनीतिक दलों सहित ग्वालियर कलेक्टर और जिले की मुख्य निर्वाचन अधिकारी रुचिका सिंह ने सभी ग्वालियर वासियों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है।