Homeदेशओवैसी पर फेंका गया जूता

ओवैसी पर फेंका गया जूता

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर जूता फेंका गया है। ओवैसी मंगलवार को तीन तलाक के विरोध में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

घटना मुंबई के नागपाड़ा इलाके की है। उस दौरान ओवैसी एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में वे तीन तलाक के विरोध में भाषण दे रहे थे और इसी बीच एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी गिरफ्त में नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

उधर घटना के बाद ओवैसी ने कहा कि मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान भी देने के लिए तैयार हूं। ये सभी लोग निराश हैं जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों को स्वीकार नहीं है। जो लोग ये हरकतें कर रहे हैं, वो नहीं चाहते कि जनता खासतौर पर मुस्लिम समुदाय तीन तलाक के खिलाफ आए बिल का विरोध करें।

ओवैसी ने आगे कहा कि ये लोग महात्मा गांधी के हत्या करने वालों की विचारधारा को फॉलो करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना उन्हें सच बोलने से रोक नहीं सकती।

औवेसी ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक विधेयक मुस्लिमों के खिलाफ एक साजिश है और समुदाय के पुरुषों को दंडित करने के लिए एक चाल है। उन्होंने कहा कि ‘पद्मावत’ फिल्म से जुड़े विवाद के मामले पर संसद की एक समिति ने विचार किया था लेकिन तीन तलाक के मुद्दे को लेकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments