मध्यप्रदेश में पेट्रोल 81 व डीजल 72 के पार
भोपाल। महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक और बोझ बाढ़ गया है| कमलनाथ सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर पांच प्रतिशत अतिरिक्त वैट टैक्स बढ़ाया गया है| जिसके बाद आज से प्रदेश में पेट्रोल दो रुपए 91 पैसे प्रति लीटर और डीजल दो रुपए 86 पैसे महंगा मिल रहा है। अब पेट्रोल 81.15 रुपए और डीजल 72.51 रुपए हो गया है। भोपाल में पेट्रोल 2.91 रु. और डीजल 2.86 रु./ लीटर रु. महंगा हो गया है। वहीं, इंदौर में पेट्रोल 3.26 रु. और डीजल 3.14 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। इधर, जबलपुर में पेट्रोल 82 और डीजल 73 रुपए लीटर मिल रहा है।
दरअसल, राज्य सरकार ने पेट्रोल डीजल और शराब पर 5% अतिरिक्त वैट टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में पेट्रोल पर 28% और डीजल पर 18% पर टैक्स लगता है जो अब बढ़कर पेट्रोल पर 33% और डीजल पर 23 प्रतिशत हो गया है। जिसके तहत पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी हुई है। शनिवार से एमपी में वैट बढ़ने से पेट्रोल दो रुपए 91 पैसे प्रति लीटर और डीजल दो रुपए 86 पैसे महंगा मिल रहा है। कमलनाथ सरकार ने वैट में बढोत्तरी का फैसला ऐसे दिन लिया है, जब दिन में ही केंद्र सरकार ने मंदी से निपटने के लिए कई बड़ी घोषणा की थी। इसके साथ ही सरकार ने शराब पर लगने वाले वैट में भी पांच फीसदी की बढोत्तरी कर दी है। वैट में बढ़ोतरी के सरकार के फैसले पर सवाल भी उठ रहे हैं, क्यूंकि कांग्रेस ने वचन पत्र में पेट्रोल पर पांच और डीजल पर तीन रुपए की कटौती का वादा किया था| हालाँकि इस बढ़ोत्तरी के पीछे सरकार के अपने तर्क है|