Homeदेशकम्युनिस्ट छात्र नेता जब पहुंची छात्र आंदोलन में तो भड़क गए छात्र...

कम्युनिस्ट छात्र नेता जब पहुंची छात्र आंदोलन में तो भड़क गए छात्र फेंकी स्याही

रांची 7 अगस्त 2026/झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन में पहुंची AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर प्रदर्शन के दौरान किसी ने स्याही फेंक दी. घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस घटनाक्रम ने JPSC-JSSC आंदोलन को लेकर सियासी माहौल और गर्म कर दिया है.

बताया जा रहा है कि अभी तक किसी तरह के राजनीतिक समीकरण से दूर रहे रांची जेपीएससी-जेएसएससी प्रोटेस्ट में राजनीतिक हस्तक्षेप और लेफ्ट नेता की एंट्री के साथ ही छात्रों के बीच आक्रोश फैल गया, जिसके बाद मौके पर इस तरह की घटना देखने को मिली. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंदोलन के दौरान छात्रों और प्रदर्शनकारियों की भीड़ मौजूद थी. इसी बीच कुछ लोगों ने नेहा बोरा का विरोध किया और उन पर स्याही फेंक दी. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभाला और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

कौन हैं नेहा बोरा?

हाल के छात्र आंदोलनों और JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आईं नेहा बोरा देश की प्रमुख छात्र नेताओं में गिनी जाती हैं. वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड एस्थेटिक्स में पीएचडी रिसर्च स्कॉलर हैं.

23 दिन की भूख हड़ताल से मिली राष्ट्रीय पहचान

नेहा बोरा उस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आईं, जब उन्होंने नीट पेपर लीक और अन्य छात्र मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक भूख हड़ताल की. आंदोलन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद वह छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments