Homeग्वालियर अंचलकम मतदान से भाजपा आग बबूला चुनाव आयोग से पूछा इसके लिए...

कम मतदान से भाजपा आग बबूला चुनाव आयोग से पूछा इसके लिए कौन जिम्मेदार

नगरनिगम चुनाव को लेकर ग्वालियर जिला प्रशासन की लचर व्यवस्थाओं के कारण ग्वालियर में मतदान प्रतिशत बहुत कम होने से भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो गई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने मतदान प्रतिशत सामने आने और इसके 50 से भी कम रहने का ठीकरा सीधे सीधे चुनाव आयोग पर फोड़ते हुए  सवाल किया है।

श्री पाराशर ने अपने ट्वीट में लिखा है  की नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में भारी संख्या में लोगों को मतदाता पर्चियां नहीं मिली और एक परिवार के वोट कई मतदान केंद्रों पर विभाजित कर दिए गए इस कारण कई लोग वोट नहीं डाल पाए चुनाव आयोग बताए इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
उधर इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री सबनानी ने मतदान समाप्त होने से कुछ देर पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर मतदान समय एक घण्टा बढ़ाने का आग्रह किया था,उनका कहना था कि भारी बरसात के कारण मतदाता एक घण्टे तक मतदान करने नहीं जा सके।इस वजह से मतदान प्रतिशत नीचे आ गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments