करैरा थानांतर्गत ग्राम श्योपुरा के पास स्थित एक मूंगफली मिल की दीवार ढहने से दीवार के मलवे के नीचे दबने के कारण चार मजदूरों की मौत हो गई। मौत के आगोश में समाए मजदूरों में तीन महिल मजदूर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार करैरा के मूंगफली व्यापारी दशरथ साहू का मिल ग्राम श्योपुरा के पास स्थित है। शनिवार को मूंगफली मिल पर सब कुछ सामान्य दिनों की तरह चल रहा था।
मिल के मजदूर गोवर्धन पत्नी अर्चना परिहार निवासी श्योपुरा, मायाराम पत्नी रामकुमार साहू निवासी श्योपुरा, सोनम केवट पुत्री महेश केवट निवासी चीनौद, संजीव लोधी हिम्मतपुर काम कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे गोदाम की पहली मंजिल पर बने कमरे की दीवार ढह गई जिससे मजदूर ईंट के मलबे और मूंगफली की बोरियों के नीचे दब गए। सभी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मूंगफली मिल के मालिक दशरथ साहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है