Homeदेशकर्नाटक चुनाव पांच एक्ज़िट पोलों में से तीन ने भाजपा को आगे...

कर्नाटक चुनाव पांच एक्ज़िट पोलों में से तीन ने भाजपा को आगे तो दो में कांग्रेस को बढ़त

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में विधानसभा का कार्यकाल 28 मई को खत्म होने वाला है. यहां नई विधानसभा के गठन के लिए कुल 224 में से 222 सीटों के लिए मतदान कराए गए हैं.

मतदान के ख़त्म होने के साथ ही टेलिवीज़न चैनलो के एक्ज़िट पोल भी सामने आने शुरु हो गए हैं. पांच एक्ज़िट पोलों में से तीन ने भाजपा को आगे बढ़ते दिखाया है तो दो में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है.

एक नज़र इन एक्ज़िट पोल पर (शाम के 8 बजे) –

एक्ज़िट पोल के नतीजे

कर्नाटक में 5 करोड़ 7 लाख वोटर हैं. इस बार के विधानसभा चुनावों में कुल 2,622 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया जिनमें 217 महिलाएं हैं. शनिवार शाम सवेरे 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदाताओं मे वोट डाले.

चुनाव आयोग के अनुसार शाम के 5 बजे तक यहां कुल 64.35 फीसदी मतदान हुआ है. आयोग के अनुसार मतदान का प्रतिशत गांवों में अच्छा रहा जबकि शहर में ये थोड़ा कम रहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments