Homeप्रमुख खबरेंभीषण गर्मी की चपेट में ग्वालियर अंचल,जीवन हुआ अस्तव्यस्त

भीषण गर्मी की चपेट में ग्वालियर अंचल,जीवन हुआ अस्तव्यस्त

ग्वालियर। नौतपा शुरू होने से पहले ही सूर्यदेव ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।  ग्वालियर अंचल में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। । रविवार को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है,हालांकि कि मौसम विभाग ने दोपहर बाद ग्वालियर अंचल में हल्की बूंदाबांदी की सम्भावना व्यक्त की है। उधर गर्मी के कारण बीमारियों का जोर भी बढ़ गया है। लपट उल्टी दस्त से परेशान लोगों की संख्या अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है।

मौसम विज्ञान विभाग ने मई के अंतिम सप्ताह में अंचल में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। स्थानीय मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 3 से 4 दिन में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अक्सर मई के अंतिम सप्ताह और जून के प्रथम सप्ताह में ही ग्वालियर अंचल में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया जाता रहा है। इस लिहाज से अगला एक पखवाड़ा भारी गर्म रहने वाला है। हवाओं का रुख भी राजस्थान की ओर से उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है, जिसके कारण मैदानी गर्म हवाएं अंचल में गर्मी का प्रकोप और बढ़ा रही हैं।

जीवन हुआ अस्तव्यस्त

सनसनाती लपट ओर आग उगलते सूरज ने ग्वालियर अंचल के लोगों को बेहाल कर रखा है इस वजह से सामान्य दिनचर्या भी अस्तव्यस्त हो गई है। लोग जहां दोपहर में बाजार में निकलने से बच रहे हैं वहीं लपट के कारण होने वाली बीमारियों से लोग प्रभावित होने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments