
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में इन दिनों ब्राह्मण समाज पूरी तरह एकजुटता के मूड में दिखाई दे रहा है इसी के चलते जहां रविवार को भगवान परशुराम जी का भव्य चल समारोह निकाला गया वहीं इसी तर्ज पर अगले रविवार को भी मुरार में भी परशुराम चलसमारोह निकालने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। आज गाजे बाजे के साथ निकाले गए चल समारोह में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज उपस्थित था। चल समारोह आज सायं अचलेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ गुजरा। रास्तेभर लोगों ने चल समारोह का भव्य स्वागत किया।
चल समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम, भारत माता की झांकी रही। चल समारोह का फूलों की बारिश, गाजे-बाजे एवं सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ठण्डा पेय एवं आईसक्रीम का वितरण किया गया। साथ ही जगह-जगह आतिशबाजी की गई और फूलों की बारिश कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। चल समारोह में भगवान परशुराम की जय जयकार के नारे लग रहे थे। लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती उतारी।

चल समारोह में बग्घियों में साधु संत विराजमान थे। इस अवसर पर चल समारोह का स्वागत कर प्रमुख। लोग शामिल हुए उनमे सर्व श्री बालेंदु शुक्ला, श्री आर के शुक्ला अध्यक्ष म प्र कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा,आनन्द नारायण गौर,किशन मुदगल,राम सेवक राजौरिया,राघवर दयाल पाठक,राम नारायण मिश्रा,सुरेश गौर ,सुधा गौर,जगदीश शर्मा,डा मुन्नालाल शर्मा,नरेंद्र शर्मा,डा हरिमोहन पुरोहित,एस ऍन दुबे,व्यंजना मिश्रा महिला महामन्त्री,प्रवीण दुबे,अजय मिश्रा,सुरेश दंडोतिया,आर ऍन शुक्ला राज कुमार शुक्ला,ब्रिज बिहारी बाजपेयी,राजेंद्र दीक्षित,अरविन्द मिश्रा,कपीश चंद्र मिश्रा ,राघवेंद्र शर्मा मालनपुर,संतोष सिंह राठौर,घनश्याम गुप्ता पार्षद गण,कमल शर्मा ,अशोक बबेले,महेंद्र पटसरिया,अशोक पटसरिया,धीरेन्द्र तिवारी,अरुण मिश्रा,आदि प्रमुख लोगो ने चल समारोह की अगुआई की।
