अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को लगवाएं वैक्सीन, बनें आकर्षक इनाम के विजेता
ग्वालियर / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूरे देश के साथ-साथ प्रदेश में भी कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान प्रारंभ होगा। वैक्सीन के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए ग्वालियर कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रोत्साहन योजना बनाई है जिसके तहत 21 जून अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के दिन जो भी लोग वैक्सीन लगाएंगे उनमें से 50 लोगों का नाम लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाला जाएगा और उन 50 लोगों को प्रोत्साहन स्वरूप टीवी फ्रिज वॉशिंग मशीन इत्यादि आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे।
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिक से अधिक युवाओं को वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस से चलाए जा रहे महा अभियान के अंतर्गत 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वाले दिन जो भी लोग व्यक्ति लगाएंगे, उनमें से लकी ड्रॉ के माध्यम से 50 लोगों का चयन कर जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप आकर्षक इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीकाकरण के लिए जिले में 300 दल बनाए गए हैं जिस दल द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी उस दल को भी पुरस्कृत किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को कोरोना का नि:शुल्क टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण का महाअभियान आम नागरिकों की सुविधा के लिए पूरे केन्द्रों पर प्रात: 7 बजे से प्रारंभ होगा।